फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद मोहाली बार काउंसिल के चुनाव रद

Fri, 25 Apr 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-3 बी-1 स्थित बार काउंसिल के वीरवार को होने वाले चुनाव विवाद के बाद रद कर दिए गए।
विज्ञापन


विवाद उस वक्त हुआ जब सुबह चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही डमी वोट डालने आए कुछ वकीलों को कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों ने रोकना चाहा। इस पर उनकी उनसे धक्का-मुक्की हो गई।

इसके बाद माहौल गरमा गया। बार काउंसिल के चुनाव में हंगामे की सूचना मिलने पर एसपी सिक्योरिटी एसएस बैंस पुलिस बल समेत वहां पहुंच गए। उन्होंने वकीलों को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन वकील अपनी बात पर अड़े रहे। इस पर बार काउंसिल द्वारा तैनात किए गए चुनाव आब्जर्वर दीपक शर्मा ने बार रूम से बाहर आकर चुनाव रद करने का एलान किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह नौ बजे जब बार काउंसिल के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने को थी तो दो-तीन वकील जिनको मोहाली कोर्ट में प्रैक्टिस करते हुए कभी देखा भी नहीं था वोट डालने के लिए पहुंचे।

इनको जब मोहाली कोर्ट के वकीलों ने रोकने की कोशिश की तो वह बिना कुछ कहे बार रूम में वोट डालने जाने की कोशिश करने लगे। इस पर वकीलों की उनसे हाथापाई हो गई।

इसकी सूचना मिलते ही वहां अन्य वकील भी जमा हो गए। सभी ने वोटिंग बंद करवाने के लिए बार रूम के दरवाजे के बाहर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान वकीलों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

वकीलों ने बताया कि जो वकील मोहाली कोर्ट में प्रैक्टिस करता है सिर्फ उसी को वोट डालने का अधिकार होना चाहिए। यह नहीं की कोई भी वकील आकर वोट डालने के लिए आ जाए। यह सरासर गलत है।
विज्ञापन


उन्होंने सिर्फ मोहाली कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों से ही वोट डलवाने की मांग की। इस दौरान वहां देर तक हंगामा हुआ। इस पर वहां काफी पुलिस बल तैनात हो गया। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद चुनाव आब्जर्वर ने चुनाव रद करने का घोषणा की। इसके बाद जाकर सभी वकील शांत हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें