फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाड्रा जमीन मामले को तूल न दें: वीरभद्र

Mon, 13 Oct 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए हिमाचल के सीएम वीरभद्र ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा मामले को तूल न दें।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा को जमीन दिए जाने के मामले में सरकार से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जमीन नहीं दी गई है, इसलिए इस मामले को तूल देने का कोई मतलब नहीं है।

अगर हरियाणा में जमीन की खरीदारी की गई है तो यह गैर सरकारी जमीन है। इससे प्रदेश सरकार का कोई लेना देना नहीं है। हिमाचल प्रदेश में यह बाध्यता है कि बगैर प्रदेश सरकार की मंजूरी के बगैर गैर हिमाचली को जमीन नहीं दी जा सकती है, लेकिन हरियाणा में ऐसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार की ओर से हरियाणा में कई विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे जनता भलि-भांति वाकिफ है। जनता भी बार-बार चुनाव नहीं चाहती।

इसलिए किसी पार्टी के बहकावे में नहीं आएगी और हरियाणा में लगातार तीसरी बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पंचकूला सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह दावा किया।

उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव के दौरान भाजपा की लहर थी, लेकिन ट्रंप कार्ड एक बार ही चलता है। वीरभद्र ने कहा कि हरियाणा चुनाव में प्रत्याशियों के समर्थन में उनके प्रदेश के मंत्री भी लगातार जुटे हैं। जनता के बीच प्रदेश सरकार और कांग्रेस की नीतियां पहुंचाई जा रही है, ताकि जनता को गुमराह होने से बचाया जा सके। उनके साथ हिमाचल के कई मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीके बंसल के लिए मांगे वोट
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के सीएम के आगमन पर पंचकूला के विधायक डीके बंसल भी रेड बिशप पहुंचे। इस दौरान वीरभद्र सिंह ने डीके बंसल सहित सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें