फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा

Sun, 12 Oct 2014 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी की महावीर कॉलोनी से एक युवक युवती को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महावीर कॉलोनी निवासी रामप्रकाश ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस अक्तूबर की रात को वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाजार में काम से गया था।

इस दौरान घर पर उसकी 18 वर्षीय लड़की अकेली थी। जब वह घर वापस लौटे तो वहां से उसकी लड़की नहीं थी। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन


जांच के दौरान उन्हें पता चला कि उसकी लड़की को छछरौली निवासी अशोक कुमार शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें