फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलने वाला पीएम देश को भाजपा की देन: शाह

Wed, 08 Oct 2014 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऐलनाबाद/रनियां (सिरसा)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को सिरसा के ऐलनाबाद और रनियां में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चार माह में देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में हुड्डा और चौटाला का खेल खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि चौटाला कहते हैं कि वे तिहाड़ जेल से ही शपथ लेंगे, लेकिन कानून में ऐसा हो सकता है क्या?

अमित शाह ने भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि हरियाणा में गांवों में 24 घंटे बिजली नहीं मिलती, किसानों को फसलों का उचित भाव नहीं मिलता। कृषि विकास दर तीन प्रतिशत है फिर भी किसान हितैषी होेने का दावा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें