फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देश से ज्यादा चिंता राहुल के राजनीतिक कैरियर की'

Tue, 25 Mar 2014 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी को अपनी हार साफ दिख रही है। यहीं कारण है कि कांग्रेस ने अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का अभी तक नाम घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस को डर है कि यदि वह राहुल गांधी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए घोषित करती है। ऐसे में चुनाव हारते हैं, तो राहुल गांधी का राजनीतिक कैरियर खत्म हो जाएगा।

यह बातें फेज-11 स्थित एसी फल एवं सब्जी मंडी में प्रकाश सिंह बादल ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं। वह चंदूमाजरा के पक्ष में रैली को संबोधित करने आए हुए थे।
विज्ञापन


बादल ने प्रकाश सिंह बाजवा पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस का जरनैल खुद ही चुनाव लड़ने से डर रहा है। ऐसे में अन्य नेताओं की स्थिति तो आसानी से समझ में आ सकती है।

उन्होंने कहा कि हार सामने देख कर कोई भी कांग्रेस का बड़ा नेता चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है। जब बाजवा खुद चुनाव के चक्कर में फंसे, तो उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टर अमरिंदर सिंह को चुनाव लड़ने की साजिश का शिकार बना दिया।

दूसरी तरफ अमरिंदर पहले ही साफ कर चुके थे कि उनकी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। मनप्रीत सिंह बादल के बठिंडा से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि कोई फ र्क नहीं पड़ेगा। हरसिमरत बादल पहले से अधिक वोटों से जीतेंगी।

उन्होंने कहा कि वहां पर कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार बठिंडा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं था। अब मनप्रीत ने कांग्रेस के साथ मिलकर सारी कसर पूरी कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने मतदाताओं से कहा कि इस बार का चुनाव पार्टी के लिए नहीं होगा। बल्कि देश के भविष्य के लिए होने वाला है। क्योंकि कांग्रेस की सरकार ने पचास साल में देश को करप्शन, बेरोजगारी, गरीबी और मंहगाई से खत्म कर दिया। ऐसे में अब टाइम आ गया है कि देश को बचा का।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें