फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला-चंडीगढ़ पुलिस मिलकर करेगी नाकाबंदी

Tue, 25 Mar 2014 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव करीब आते ही शराब और रुपये की पेशगी को रोकने के लिए पंचकूला और चंडीगढ़ पुलिस मिलकर काम करेगी। दोनों जगहों की पुलिस सीमा पर संयुक्त नाके लगाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस अधिकारियों की सोमवार को बैठक हुई, जिसमें तय हुआ है कि चंडीगढ़ व पंचकूला के बॉर्डर पर संयुक्त टीम नाका लगाएगी। वहीं सेंसिटिव एरिया में भी संयुक्त कोंबिंग की जाएगी।

जिले में 69 अति संवेदनशील बूथ
जिला प्रशासन की ओर से 10 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अतिसंवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य केंद्र घोषित किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसएस फुलिया ने सोमवार को जिला सचिवालय में चुनाव ड्यूटी से संबंधित अधिकारियों की बैठक में कहा कि जिले में कुल 69 अति संवेदनशील, 24 संवदेनशील और 282 सामान्य मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में जैनेन्द्रा स्कूल में बूथ नंबर आठ व सेक्टर-21 में बूथ नंबर 38, सेक्टर-26 के बूथ नंबर 51 और अभयपुर में बूथ नंबर 140 होगा।
विज्ञापन


कालका विधानसभा क्षेत्र
19---------अति संवेदनशील
14---------संवेदनशील
162---------सामान्य मतदान केंद्र

पंचकूला विधानसभा क्षेत्र
50---------अति संवेदनशील
10---------संवेदनशील
120---------सामान्य मतदान केंद्र

हेल्पलाइन
2568311
पर चुनाव से संबंधित जानकारी दे सकते हैं। यह जिला सचिवालय में चुनाव से संबंधित नियंत्रण कक्ष का नंबर है।

0171-2600043
पर लोकसभा चुनाव से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। यह अंबाला स्थित नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें