फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की छठी मंजिल से गिरकर बुजुर्ग मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 22 May 2019 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इसी बाथरूम से गिरकर हुई बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीएमएसएच-16 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दमा का इलाज करा रहे एक बुजुर्ग की बिल्डिंग की छठी मंजिल के बाथरूम के मेंटेनेंस एरिया से नीचे गिरकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह बाथरूम में गए लेकिन मेन दरवाजे से बाहर निकलने के बजाय बंद पड़ा दूसरा दरवाजा खोल दिया। इस दौरान वह छठी मंजिल से सीधे चौथी मंजिल पर गिरा और लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन


हैरानी की बात है इस दरवाजे में कुंडी के अलावा कोई ताला नहीं था। यह हादसा किसकी लापरवाही से हुआ, यह एक बड़ा सवाल है। मृतक की पहचान धनास निवासी रामपाल (65) के रूप में हुई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे की है। रामपाल के बेटे शिव चंद्र ने बताया कि उनके पिता की पिछले कुछ समय से तबीयत खराब चल रही थी। 

उन्हें जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें इमरजेंसी के सामने वाली बिल्डिंग की छठी मंजिल में शिफ्ट कर दिया। शिव चंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम पिता की देखरेख के लिए छोटा भाई राहुल मौजूद था। वह शाम करीब पांच बजे पिता को छोड़ बाहर चाय पीने चला गया। करीब पंद्रह मिनट बाद जब राहुल वापस आया तो रामपाल अपने बेड पर नहीं मिले।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उसे लगा कि वह बाथरूम गए हैं। थोड़ी देर इंतजार के बाद जब वह वापस नहीं आए तो दरवाजा खटखटाया गया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों और अस्पताल कर्मचारियों की मदद से बाथरूम का दरवाजा आरी से काट अंदर से कुंडी खोली गई। इस दौरान पता चला कि रामपाल दूसरे दरवाजे से मेंटेनेंस वाले एरिया से चौथी मंजिल पर गिरे हैं। 

शिव चंद्र ने बताया कि चौथी मंजिल पर सभी भाग कर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। घटना के बाद फौरन मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर सेक्टर-17 थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

घटना के बाद जड़ा ताला 
घटना के बाद वहां पर सभी सकते में आ गए। सबको हैरानी हो रही थी कि अगर बाथरूम के अंदर एक पाइपलाइन का एक मेंटेनेंस दरवाजा था तो उस पर ताला क्यों नहीं जड़ा गया था। ऐसे में कोई भी इस हादसे का शिकार बन सकता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने दरवाजे पर नया ताला लगा दिया है। 

यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले की जांच के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। दो दिन में इसकी जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए हैं।  - डा. वीके नागपाल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट जीएमएसएच 16
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें