फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाइक सवार की टक्कर से सड़क पर कर रहे बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर सड़क क्रॉस कर रहे सेक्टर 40 के रहने वाले बुजुर्ग गुरचरण सिंह को तेज रफ्तार बाइक सवार राहुल ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मलोया थाना पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी सेक्टर-25 निवासी अजय सिंह के बयान पर बाइक चालक राहुल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
कार की टक्कर से एक्टिवा चालक महिला घायल
उधर, सेक्टर 36 में शराब ठेके के सामने एक कार चालक महिला ने एक्टिवा सवार महिला सुनीता को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शी बिहार निवासी रामकुमार के बयान पर पुलिस ने कार चालक महिला के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें