फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः बुजुर्ग दंपती ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- कोरोना के डर से खत्म कर रहे जीवन

Sat, 04 Apr 2020 09:31 AM IST
ajay kumar एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कस्बा बाबा बकाला के गांव सठियाला में एक बुजुर्ग दंपती ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के डर के बाद बुधवार को आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों के अनुसार अकेले रहने के कारण बुजुर्ग परेशान रहते थे। पहले तो पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बाबा बकाला भेज दिया। बाद में घर की तलाशी के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला। जिसमें सामने आया कि उन्होंने कोरोना संक्रमण होने के डर से सुसाइड किया।
विज्ञापन


इस बुजुर्ग दंपती को सुसाइड किए तीन दिन बीत गए, लेकिन पोस्टमार्टम के लिए गांव की पंचायत को बाबा बकाला से अमृतसर तक धक्के खाने पड़ रहे हैं। सुसाइड नोट मिलने के बाद पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को शंका है कि कहीं वह कोरोना वायरस से पीड़ित न हों। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पहले ही परेशान थे, कोरोना वायरस के कारण भयभीत हो गए हैं। गांव के सरपंच दलबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एसडीएम बाबा बकाला ने बुजुर्ग दंपती के शव भेजे थे।

लेकिन डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं किया गया तो वह सिविल सर्जन डॉ. प्रभदीप कौर जोहल से मिले। उन्होंने दोबारा शवों के पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर के डॉक्टरों को पत्र लिखा। जब वह शवों को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां से डॉक्टर जा चुके थे। गांव की पंचायत ने शव दोबारा बाबा बकाला के सिविल अस्पताल में रखवाया। शनिवार को सुबह वह ग्रामीणों के साथ अमृतसर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। हालांकि बाद में शवों का पोस्टमार्टम किया गया और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


थाना ब्यास के एसएचओ किरणदीप सिंह संधू के अनुसार इस बुजुर्ग दंपती ने एक अप्रैल को आत्महत्या की थी। घर की तलाशी के दौरान मिले एक सुसाइड नोट से इस बात की जानकारी मिली है कि बलविंदर सिंह (57) और उनकी पत्नी गुरजिंदर कौर (55) कोरोना वायरस के डर से दहशत में थी कि कहीं उन्हें भी कोरोना वायरस हो गया है। मृतक दंपती की एक लड़की की शादी दिल्ली में हुई है। लड़का ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता है और परिवार सहित वहीं रहता है। गांव के सरपंच के अनुसार दोनों पति-पत्नी सरकारी अध्यापक थे। रिटायर होने के बाद घर में अकेले रह रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें