फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के अंत के आगे की कहानी ‘ये है मोहब्बतें’

Sat, 23 Nov 2013 12:53 PM IST
मयंक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के एक पंजाबी भल्ला परिवार और उनके पड़ोसी दक्षिण भारतीय अय्यर परिवार की नोकझोंक जल्द ही अब स्टार प्लस के नए धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


बालाजी टेलीफिल्म्स का यह नया धारावाहिक स्टार प्लस पर 3 दिसंबर से शुरू हो रहा है जिसमें कहानी भल्ला परिवार की नन्हीं मुन्नी बच्ची रूही के आसपास घूमेगी। यह धारावाहिक सोमवार से शुक्रवार तक रात 11 बजे आएगा।

मुंबई में एकता कपूर और स्टार प्लस के महाप्रबंधक गौरव बनर्जी ने इस धारावाहिक को लांच किया। यह धारावाहिक मंजू कपूर के नॉवेल कस्टडी पर आधारित है।

पहली बार किसी नॉवेल के अधिकार खरीदकर उसे धारावाहिक की शक्ल दी गई है। इस धारावाहिक में मुख्य किरदार करण पटेल और दिव्यंका त्रिपाठी ने निभाया है। करण ने इस धारावाहिक के माध्यम से तीन साल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी की है।
विज्ञापन


गौरव बनर्जी ने कहा कि आमतौर पर किसी भी धारावाहिक की कहानी शादी होने के बाद शुरू होती है। लेकिन, इस धारावाहिक की कहानी वहां से शुरू होती है जहां शादी का अंत हो गया है। यह कहानी दिखाती है कि प्यार को दूसरा मौका भी मिलता है।

यह है कहानी:
गौरव बनर्जी ने बताया कि धारावाहिक में करण पटेल ने रमन भल्ला का किरदार निभाया है जो कि दिल्ली में एक कंपनी के सीईओ हैं और अपनी पत्नी के तलाक होने के बाद बेटी रूही को अकेले पाल रहे हैं।

उनकी पड़ोसी इशिता अय्यर (दिव्यंका त्रिपाठी) है जो कि रूही से बहुत प्यार करती है। रूही और इशिता के बीच एक अजीब सा रिश्ता बन जाता है। इशिता के मां-बाप और रमन भल्ला के मां-बाप की नोकझोंक दर्शकों को काफी आकर्षित करेगी।

जानबूझकर रात 11 बजे का टाइम रखा:
गौरव ने कहा कि धारावाहिक का टाइम जानबूझ कर रात 11 बजे रखा गया है। यह समय ऐसा है जब लोग डिनर कर चुके होंगे। हमारे लिए यह प्राइम टाइम है और एकता हर बार कुछ ऐसा करती है जो कि ट्रेंड बन जाता है। अब इस समय को लेकर भी ट्रेंड बनने वाला है।

जन्म देने से ही मां नहीं बन जाते:
एकता कपूर ने कहा कि सिर्फ बच्चे को जन्म देने से ही मां नहीं बन जाते। जो बच्चे को पालता है, असल में तो बच्चे की मां वही होती है।

इस धारावाहिक की कहानी में यही दिखाया गया है कि एक महिला एक ऐसी बच्ची के साथ घुलमिल जाती है जिसे उसने पैदा किया ही नहीं होता है और इस बच्ची को पालने के लिए वह एक ऐसे आदमी से शादी करती है जिसे वह पसंद ही नहीं करती है।

एकता ने कहा कि जब उन्होंने मंजू कपूर का नॉवेल पढ़ा था तो उसी दिन यह ठान लिया था कि वह इस पर धारावाहिक बनाएंगी। वह कपूर से मिलने गई और इसके सारे अधिकार खरीदे। नॉवेल को धारावाहिक का रूप देने के लिए जरूरी बदलाव किए गए हैं।

रूही के जन्मदिन पर कटा केक:
धारावाहिक में रूही का किरदार निभा रही रूहानिका धवन का वीरवार को छठा जन्मदिन था। उसके जन्मदिन पर केक काट गया। इस दौरान रूही के लिए सरप्राइज पार्टी रखी गई।

इस धारावाहिक के लिए कई बच्चों ने ऑडीशन दिए जिसमें से रूहानिका का चयन हुआ। एकता ने कहा कि रूहानिका इस धारावाहिक में रूही के किरदार के लिए बिलकुल उपयुक्त हैं।

पहले ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए पीहू मिल गई और अब रूही। इस दौरान रूहानिका का मां डॉली धवन और उसकी नानी कल्पना शर्मा भी मौजूद थे।

डॉली ने बताया कि रूहानिका पहली क्लास की छात्रा है। उसकी नानी ही शूटिंग में हमेशा उसके साथ जाती हैं। रूहानिका सेट पर सबकी लाडली बन गई है क्योंकि उसे अपने डायलॉग नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें