शहर के विभिन्न फेजों एवं गांवों में स्थित 11केवी के फीडरों में खराबी आ रही है। विभाग द्वारा शनिवार को इनकी जरूरी मरम्मत की जाएगी। इस दौरान इन इलाकों की बिजली बंद रहेगी। लोगों को करीब आठ घंटे का बिना बिजली से गुजारने पड़ेंगे।
इस दौरान फेज-9 और 10, बलौंगी से लगते गांव एवं न्यू-चंडीगढ़ स्थित स्यूंक, नाडा, जनता कॉलोनी में सुबह नौ बजे से पांच बजे तक लाइट बंद रहेगी। विभाग ने जरूरी मरम्मत के लिए टीमें गठित कर दी हैं। इस दौरान तारों के रास्ते में आ पेड़ों की छंटाई भी की जाएगी।