फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा आज, घर पर ही अदा करें नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार (आज) को मनाया जाएगा। कोरोना वायरस के चलते ईद-उल-अजहा की नमाज इस बार ईदगाह में नहीं बल्कि मस्जिदों में अदा की जाएगी, लेकिन नमाज में सीमित लोग ही मौजूद रहेंगे। बकरीद की नमाज जुमे की नमाज की गाइड लाइन के मुताबिक सामाजिक दूरी के साथ पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन

जामा मस्जिद सेक्टर-45 के इमाम कारी शमशेर अली कासमी ने कहा कि जिस तरह ईद-उल-फितर की नमाज घर पर पढ़ी थी, उसी तरह बकरीद की नमाज भी घर पर ही अदा करें। मस्जिद में नमाज पढ़ने न पहुंचें क्योंकि बेहद कम संख्या में मस्जिद में लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत है। कोरोना संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है, इसलिए एहतियात जरूरी है।
सेक्टर-26 के नूरानी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी और मनीमाजरा जामा मस्जिद के मौलाना मोहम्मद इमरान और मोहम्मद नोमान कादरी ने बताया कि मस्जिद में केवल पांच लोग ही नमाज पढ़ेंगे, ऐसे में बाकी लोग घर पर ही नफिल पढ़ लें। कोरोना वायरस को लेकर यूटी प्रशासन के जो भी दिशा-निर्देश हैं, उनका पालन किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मस्जिद में पांच लोग ही नमाज पढ़ेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि कुर्बानी करते वक्त सफाई और सामाजिक दूरी का पालन करें। साथ ही ऐसा कोई भी काम न करें जिससे किसी को तकलीफ हो। उन्होंने लोगों से कहा कि कुर्बानी घर के अंदर ही करें, खुले में कुर्बानी कतई न करें। साथ ही अवशेष को इधर-उधर न फेंकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें