मंगलवार को चांद का दीदार हो गया है। चांद दिखते ही मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। ईद उल फितर की नमाज का समय तय कर दिया गया है। जामा मस्जिद सेक्टर 20 के इमाम व खतीब मौलाना अजमल खान ने बताया कि चांद का दीदार हो चुका है। ईद की नमाज बुधवार को होगी।
सेक्टर 26 के नूरानी मस्जिद के मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में रोजे के बाद अब चांद का दीदार हुआ है। बुधवार को सभी मस्जिदों में ईद की नमाज होगी। नमाज के बाद देश की तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी जाएंगी।