फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन, जल्द पूरा किया जाएगा सेवा सुरक्षा का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) ने सीएम नायब सिंह सैनी और भाजपा सरकार की ओर से किए गए अपने वायदे को पूरा करवाने के लिए चंडीगढ़ हरियाणा सचिवालय में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने आश्वासन दिया कि कॉलेज के एक्सटेंशन लेक्चरर की तरह यूनिवर्सिटी के लगभग 1500 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को सेवा सुरक्षा नियमानुसार कार्यवाही करने पर जोर-शोर से कार्य चल रहा है। आश्वासन दिया कि रोजगार सुरक्षित होने तक किसी भी अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर का रोजगार हमारी सरकार नहीं जाने देगी और जल्द ही इनकी सेवा सुरक्षा का वादा पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष विजय मलिक ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सीएम ने विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों से भी यह रोजगार सेवा गारंटी देने का वायदा किया। इसी वायदे को जल्द पूरा करवाने के लिए संगठन संघर्ष कर प्रदेश के सभी मंत्रियों, विधायकों व उच्च अधिकारियों से मिल रहा हैं। मौके पर संदीप यादव, अजय यादव, अनिल कुमार, अश्वनी कुमार, जितेंद्र सिंह, अमित मलिक आदि साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें