फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए शिक्षा विभाग जारी करेगा फोन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद रहने का सबसे ज्यादा नुकसान बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों को हुआ है। सीबीएसई ने मई में बोर्ड परीक्षा की घोषणा कर दी है। ऐसे में शिक्षा विभाग भी लगातार कमजोर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए योजनाएं बना रहा है। विभाग जल्द ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा करेगा। इसके साथ ही कमजोर विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए अलग से पढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

इस सेशन में नौवीं और ग्यारहवीं के सैंकड़ों विद्यार्थी 30 प्रतिशत अतिरिक्त नंबर देने के बाद पास हुए थे। ऐसे में शिक्षकों को इन विद्यार्थियों की अधिक चिंता है, क्योंकि सामान्य कक्षाएं लगाने के बाद भी पिछली कक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। उसके बाद में नौ महीने तक विद्यार्थियों से सामान्य सपंर्क टूट गया। स्कूल आने वाले कई विद्यार्थियों की स्थिति काफी खराब देखने को मिल रही है।
शिक्षकों का कहना है कि विद्यार्थियों ने घर रहकर पढ़ाई नहीं की है। सामान्य कक्षाओं में शिक्षक दोबारा से अब पाठ्यक्रम करवा रहे है। पाठ्यक्रम के साथ ही बच्चों की छोटी छोटी परीक्षाएं ली जा रही हैं, जिससे मूल्यांकन किया जा सके। स्कूल अपने स्तर पर भी मूल्यांकन में कमजोर पाए जाने वाले विद्यार्थियों को अलग से बैठाकर उन्हें परामर्श दे रहे हैं। इसके साथ ही उन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों में अलग से ध्यान दिया जा रहा है। बोर्ड की परीक्षा मई में शुरू हो रही है। विद्यार्थियों को बोर्ड के लिहाज से तैयारी करवाने के लिए शिक्षा विभाग विषय विशेष के शिक्षकों के नंबर जारी करेगा। विद्यार्थी इन शिक्षकों से विषय से संबंधित सवाल-जवाब कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें