फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के छात्रों के लिए अच्छी खबर, शिक्षा विभाग 11वीं में बढ़ाएगा एक हजार सीटें

Sun, 01 Nov 2020 01:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों से दसवीं पास विद्यार्थियों को 11वीं में दाखिले के लिए शिक्षा विभाग एक और मौका देने जा रहा है। विभाग के अधिकारी पहली से तीसरी काउंसलिंग में सरकारी स्कूलों से पढ़े विद्यार्थियों के आवेदन की सूची तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस बार शिक्षा विभाग ने 12815 सीटें चार संकाय कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल पर निकाली थी। इसमें तीसरी काउंसलिंग में 350 खाली सीटों पर दाखिला दिया गया। शिक्षा विभाग नवंबर में बचे हुए आवेदनकर्ताओं को 11वीं में दाखिला दिलाने के लिए लगभग एक हजार के करीब सीटें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

तीसरी काउंसलिंग में शिक्षा विभाग को 1419 के करीब आवेदन प्राप्त हुए। जानकारी के अनुसार ये सभी आवेदनकर्ता शहर के सरकारी स्कूलों से ही दसवीं पास हैं। इन आवेदनकर्ताओं में 350 विद्यार्थियों को ही तीसरी काउंसलिंग के तहत दाखिला दिया गया है।
विज्ञापन


आवेदनकर्ताओं की संख्या ज्यादा होने पर बढ़ाए जाएंगे सेक्शन
आवेदनकर्ता विद्यार्थियों की विषय के अनुसार अलग अलग सूची बना रहे हैं। बचे हुए विद्यार्थियों में ज्यादातर ने कला संकाय के लिए आवेदन किया है और इनके दसवीं में अंक भी कम है। अगर स्कूलों में मौजूदा सेक्शन में विद्यार्थी एडजस्ट नहीं किया जा सके तो हम चार से पांच स्कूलों में 11वीं के सेक्शन बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। अब दाखिले के लिए कोई नया आवेदन नहीं लिया जाएगा। -रविंदर कौर, जिला शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें