फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी की मुश्किलें बढ़ीं, अब ED करेगी आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच

Tue, 08 Aug 2023 07:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विजिलेंस ने नौ जुलाई को पूर्व डिप्टी सीएम पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्त्रोतों की अपेक्षा 176.08% अधिक खर्च किया है। इसके बाद अब ईडी की केस पर नजर है।
विज्ञापन
ओपी सोनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति मामले में सलाखों के पीछे चल रहे कांग्रेस नेता व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच शुरू कर दी। साथ ही विजिलेंस ने उनकी संपित्त, बैंक खातों व केस से जुड़ी जानकारी मांगी है। ईडी की तरफ से इस बारे में विजिलेंस को पत्र लिखा गया है। ईडी की जांच में अगर उन पर आरोप सही मिले तो मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होगा।

विज्ञापन


विजिलेंस ने नौ जुलाई को पूर्व डिप्टी सीएम पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्त्रोतों की अपेक्षा 176.08% अधिक खर्च किया है। इसके बाद अब ईडी की केस पर नजर है। विजिलेंस से दस्तावेज लेने के बाद मामले की जांच ईडी गहनता से करेगी।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक ईडी की जांच विजिलेंस से बिल्कुल अलग होगी। साथ ही अगर जांच में कुछ हाथ लगता है तो केस के आरोपियों की संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें कि इससे पहले भी आय से अधिक संपत्ति से जुड़े विजिलेंस के मामलों की ईडी अपने स्तर पर जांच कर रही है। इनमें अमरूद बाग घोटाला, इंडस्ट्रियल प्लॉट घोटाला, वन घोटाला और छात्रवृति घोटाला शामिल हैं। कई मामलों की जांच काफी आगे बढ़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें