प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनीमाजरा के तीन बिजनेसमेनों के घर में छापा मारकर कुल 50.89 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। इनमें 45 लाख रुपये की नई करेंसी है।
ईडी अभी करेंसी के सोर्स के बारे में जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है। मनीमाजरा एनएसी स्थित शिवालिक एन्कलेव में मोती लाल जिंदल, अमित जिंदल और अशोक जिंदल के घर पर ईडी की टीम ने रविवार शाम को करीब 7 बजे रेड की थी।
तीनों जिंदल बंधू बरवाला में स्वामी देवी दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेज चलाते हैं। उनके घर से बरामद 45 लाख की नई करेंसी में 500 रुपये के 37 नए नोट एक ही सीरीज के व 60 हजार रुपये के 100-100 रुपये के नोट थे। ये नोट भी एक ही सीरीज के हैं। ईडी को घर से कुछ सोने के गहने भी मिले हैं।