फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धोखाधड़ी मामले में मोहाली, अंबाला और नोएडा में ईडी का छापा, 75.16 करोड़ की 9 संपत्तियां कीं अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ईडी के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने हेसिंडा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटरों और निदेशकों की ओर से की गई धोखाधड़ी के सिलसिले में मोहाली, अंबाला और उत्तर प्रदेश के नोएडा में छापा मारा और 75.16 करोड़ रुपये की नौ अचल संपत्तियों को अटैच किया।
विज्ञापन

ये संपत्तियां अंबाला और मोहाली में थ्री सी प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और थ्री सी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर कृषि भूमि के रूप में, जबकि नोएडा में हैसिंडा इन्फोसॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड व चैलेंजर वेब सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर संस्थागत और वाणिज्यिक भूमि और एकरेज प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर निर्माणाधीन आवासीय फ्लैट और वाणिज्यिक कार्यालय के रूप में हैं।
ईडी ने यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से हैसिंडा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (एचपीपीएल), इसके प्रमोटरों और निदेशक, अधिकारियों और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर की है। ईडी ने पिछले साल 17 सितंबर से 20 सितंबर तक थ्री सी ग्रुप के निदेशक और प्रमोटरों से जुड़े विभिन्न परिसरों पर तलाशी ली थी, जिसमें 42 करोड़ रुपये की नकदी, हीरे और आभूषण, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों के रूप में अपराध की आय (पीओसी) बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें