फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अवैध खनन मामले में रोपड़ में 13 स्थानों पर ईडी के छापे, तीन करोड़ की नगदी बरामद

Wed, 29 May 2024 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ईडी द्वारा जब्त की गई जमीन और रोपड़ जिले के आस-पास के इलाके में अवैध खनन किया जा रहा था। ईडी अधिकारी ने बताया कि कुख्यात भोला ड्रग मामले में ईडी ने इस जमीन को जब्त किया था।
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को प्रदेश में खनन माफियों पर दबिश दी। ईडी की 13 टीमों ने खनन माफियों के करीब 28 ठिकानों पर छापामारी की। प्रदेश के रूपनगर और होशियारपुर में इन 28 जगहों पर ईडी की 13 टीमों ने रेड कर तीन करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद की। 
विज्ञापन


ईडी के अफसरों के मुताबिक एक शिकायत के सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। प्रदेश में खनन माफिया जोरों से काम कर रहा है, इसको लेकर केंद्रीय जांच एजेंसियों को इनपुट मिले थे। बीते दिनों पंजाब विजिलेंस की ओर से भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में करीब 20 खनन माफियों के नाम सहित और इस कालाबाजारी में शामिल अफसरों के नाम सहित डीजीपी पंजाब को इनपुट भेजे गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते दिनों पटियाला में पंजाब की पहली चुनावी सभा में कहा था कि प्रदेश सरकार का यहां आदेश नहीं चलता, यहां खनन माफिया, ड्रग्स माफिया और गैंगस्टरों की मनमानी चलती है।

अटैच की हुई जमीन पर भी हो रही थी माइनिंग
पंजाब में 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव को लेकर एक जून को मतदान होना है। उससे पहले ईडी का यह एक्शन कई खनन माफियो के पंजाब में बड़े नेताओं के साथ उनके लिंक को लेकर भी राज खोल सकता है। ईडी ने बुधवार को रूपनगर और होशियारपुर में रेड के दौरान कई खनन माफियों की जमीन को मौके पर ही अटैच किया। स्थानीय पुलिस की मदद से ईडी ने मौके से खनन करते बरामद हुई ट्रैक्टर और ट्रॉलियों को भी कब्जे में लिया है। ईडी के अफसरों ने बताया कि एक ड्रग्स माफिया की जमीन भी विभाग ने अटैच की हुई थी जिस पर अवैध माइनिंग की जा रही थी। यह जमीन नशा तस्कर के आरोपी जगदीश सिंह उर्फ भोला की थी, जिसे एक मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दौरान जब्त कर लिया था। ईडी के अफसरों ने बताया कि इस जमीन पर अवैध माइनिंग आरोपी नसीबचंद और श्रीराम क्रशर के पार्टनरों द्वारा कराई जा रही थी।
विज्ञापन


2014 में गिरफ्तार हुआ था भोला
पंजाब में भोला ड्रग्स केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का ये मामला साल 2013-14 के दौरान सामने आया था। इसके बाद ईडी ने पंजाब पुलिस की एफआईआर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। जनवरी 2014 में जांच एजेंसी ने भोला को गिरफ्तार कर लिया था।यह मामला प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) कोर्ट में चल रहा था। सुनवाई के दौरान सामने आया कि ड्रग मनी से जमीन खरीदी गई थी। बाद में ईडी ने इसे जब्त कर लिया। इसके बाद पता चला कि ईडी की जब्त की गई जमीन पर अवैध खनन हो रहा है। इसके बाद टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें