फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेसर जमीन घोटालाः ईडी ने हरियाणा, दिल्ली में 10 जगहों पर मारे छापे

Thu, 25 May 2017 01:24 PM IST
Amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
विज्ञापन
मानेसर जमीन घोटाले के संबंध में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने वीरवार को छापेमारी की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक निदेशालय ने इस संबंध में हरियाणा और दिल्ली में 10 जगहों पर छापेमारी की है। 
विज्ञापन

  Enforcement Directorate carries out raids at 10 places of across Delhi and Haryana, in connection with Manesar Land Scam — ANI (@ANI_news) May 25, 2017


ये है मामला
उल्लेखनीय है कि ये पूरा मामला हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के वक्त का है। हुड्डा पर कार्यकाल के दौरान करीब 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर उसे बिल्डरों को कौड़ियों के भाव बेचने का आरोप है। इस पूरे मामले में करीब 1500 करोड़ रुपए के घोटाले की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


बेची गई जमीन तीन गांवों की है। गांव के किसानों ने मामले में गुड़गांव के मानेसर पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया था। हरियाणा में बीजेपी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद 17 सितंबर 2015 को यह मामला सीबीआई को सौंप दिया था। फिलहाल, सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और अभी हाल ही में सीबीआई ने इस बारे में हुड्डा से काफी लंबी पूछताछ भी की थी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें