फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जमीन घोटाले में ईडी ने कीं 10.86 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने जमीन घोटाले के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.86 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत संदीप यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ की गई है।
ईडी की जांच में 6.06 करोड़ रुपये मूल्य के फ्लैट और जमीन के साथ-साथ क्रिप्टो वॉलेट में मौजूद रामिफाई टोकन के रूप में 4.79 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी को कुर्क किया गया है। यह जांच हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि संदीप यादव ने मनोज यादव, मोहन शर्मा समेत अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों को ठगने की साजिश रची। आरोप है कि आरोपियों ने प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की और क्रिप्टोकरेंसी निवेश में असामान्य रिटर्न का लालच देकर लोगों से पैसे ऐंठे। इस अपराध से अर्जित धन को चल-अचल संपत्तियों और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया गया।
वित्तीय जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने करीब 20 लोगों से ठगी कर लगभग 26.54 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की। ठगी की रकम को तीसरे पक्ष के बैंक खातों के जरिए घुमाया गया और बाद में नकद में निकाला गया। अधिकांश लेन-देन नकद में किया गया। ईडी के अनुसार, संदीप यादव और उसके सहयोगी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन

वे प्लॉट बिक्री और उच्च रिटर्न के झूठे वादों के जरिये लोगों को ठगते रहे। इससे पहले इस मामले में 10 ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 17 करोड़ रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी और 46 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में बरामद कर फ्रीज किए गए थे। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें