फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED का एक्शन: पंचकूला विशेष अदालत के जज सुधीर परमार गिरफ्तार, कथित रिश्वतखोरी व मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला

Thu, 10 Aug 2023 10:47 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़

सार

मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अप्रैल में हरियाणा पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा पंचकूला में विशेष पीएमएलए अदालत में तैनात पूर्व विशेष सीबीआई और ईडी न्यायाधीश सुधीर परमार, उनके भतीजे अजय परमार और रूप कुमार बंसल के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित रिश्वतखोरी के आरोपों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत गुरुवार को पंचकूला विशेष अदालत के निलंबित न्यायाधीश सुधीर परमार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम ने पूर्व न्यायाधीश को गुरुग्राम से धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया था। ईडी शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश करके रिमांड पर देने की मांग करेगी।

विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अप्रैल में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर से जुड़ा है। जांच एजेंसी ने पहले इस मामले में सुधीर परमार के भतीजे अजय परमार, रियल एस्टेट कंपनी एम3एम के दो प्रमोटरों बसंत बंसल और पंकज बंसल और एक अन्य रियल्टी समूह आईआरईओ के मालिक और एमडी ललित गोयल को गिरफ्तार किया था। 

एसीबी की एफआईआर के अनुसार, सुधीर परमार ईडी के आपराधिक और अन्य मामलों में आरोपियों रूप कुमार बंसल, उनके भाई बसंत बंसल और आईआरईओ के ललित गोयल के प्रति पक्षपात दिखा रहे थे। उनके खिलाफ सीबीआई का मामला उनकी अदालत में लंबित है। ईडी की शिकायत के अनुसार सुधीर परमार पर गंभीर कदाचार, पद का दुरुपयोग और उनकी अदालत में लंबित मामलों में आरोपी व्यक्तियों से अनुचित लाभ की मांग की गई हैं। एसीबी केस दर्ज होने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सुधीर परमार को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें