फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब के कारोबारी गौतम मल्होत्रा गिरफ्तार, दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में ईडी की कार्रवाई

Wed, 08 Feb 2023 03:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गौतम मल्होत्रा को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के आपराधिक प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। मल्होत्रा को बुधवार को पकड़ा गया। इस मामले में बुधवार को ये दूसरी गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
गौतम मल्होत्रा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी स्कैम में ईडी ने पंजाब के कारोबारी गौतम मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया है। गौतम मल्होत्रा पंजाब के ओएसिस ग्रुप के चेयरमैन हैं और पूर्व अकाली विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे हैं। गौतम मल्होत्रा को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के आपराधिक प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। मल्होत्रा को बुधवार को पकड़ा गया। इस मामले में बुधवार को ये दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले सीबीआई ने हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचिबाबू गोरांटला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें