फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: गुरुग्राम में ED ने IREO के एमडी ललित गोयल को किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला

Tue, 04 Jul 2023 10:44 PM IST
ajay kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अप्रैल में हरियाणा पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा पूर्व विशेष सीबीआई-ईडी न्यायाधीश सुधीर परमार, उनके भतीजे अजय परमार और एक अन्य रियल्टी ग्रुप एम3एम के प्रमोटर रूप कुमार बंसल के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को रियल एस्टेट कंपनी IREO के मालिक और प्रबंध निदेशक ललित गोयल को पंचकूला स्थित एक निलंबित विशेष न्यायाधीश को कथित रिश्वत से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया है। व्यवसायी को संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गुरुग्राम से हिरासत में लिया था। ईडी बुधवार को व्यवसायी को विशेष अदालत में पेश कर सकती है।

विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अप्रैल में हरियाणा पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा पूर्व विशेष सीबीआई-ईडी न्यायाधीश सुधीर परमार, उनके भतीजे अजय परमार और एक अन्य रियल्टी ग्रुप एम3एम के प्रमोटर रूप कुमार बंसल के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ा है। एक महीने से भी कम समय में इस मामले में एजेंसी ने यह चौथी गिरफ्तारी की है।

ईडी ने सुधीर परमार के भतीजे अजय परमार, एम3एम समूह के दो निदेशकों और प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्तियों बसंत बंसल और पंकज बंसल को गिरफ्तार कर चुकी है। एसीबी की एफआईआर के अनुसार ईडी को विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि परमार ईडी के आपराधिक और सीबीआई के अन्य मामलों में आरोपी कुमार बंसल, उनके भाई बसंत बंसल और आईआरईओ के ललित गोयल के प्रति पक्षपात दिखा रहे थे। गोयल को 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग की एक अन्य जांच में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें