पुरब अपार्टमेंट में करोड़ों की जगह पर घूमतें है पशु।
- फोटो : अमर उजाला
पूरब अपार्टमेंट के अलाटियों की समस्याओं को वीरवार को गमाडा के सीए सुनेंगे। इसके लिए गमाडा के सीए ने पहली बार अधिकारियों व अलाटियों की कमेटी की मीटिंग एक साथ बुलाई है। उम्मीद है कि इससे अलाटियों को कुछ राहत मिलेगी। अलाटियों की तरफ से मीटिंग संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के मुताबिक गमाडा ने सेक्टर-88 व 89 में पहली बार बहुमंजिला पूरब अपार्टमेंट्स नाम से फ्लैट बनाए थे। लेकिन जैसे ही अलाटी इनमें में रहने आए तो उन्हें कई तरह की समस्याएं आने लगी।
जिससे लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। अलाटियों का आरोप है कि गमाडा अधिकारी उनकी मांगों को हर बार अनदेखा कर देते हैं। जबकि उन्होंने लाखों रुपये खर्च करके फ्लैट खरीदे है। फ्लैटों की स्कीम ओपन करते समय गमाडा की तरफ से कई घोषणाएं की गई थीं। लेकिन सारी बातें हवा-हवाई निकलीं। इतना ही नहीं गमाडा ने बीच में अपार्टमेंट के नक्शे में बदलाव कर दिया था। इस कारण उन्हें काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसके अलावा कई अन्य मूलभूत सुविधाएं अभी भी अलाटियों को नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी आ रही है।
अभी तक नहीं खुल पाई एक भी दुकान
इलाके के लोगों ने बताया कि अभी तक इलाके के लोगों को मार्केट नसीब नहीं हो पाई है। गमाडा ने बूथ अलाट थी किए थे। लेकिन वह भी खुल नहीं पाए हैं। लोगों को छोटे से छोटा सामान लेने के लिए दो से चार किलोमीटर जाना पड़ता है। जबकि ऐसे में वहां पर अकेले फैमिली को रखने में काफी मुश्किल आती है।