फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक से दुर्व्यवहार पर ईएएसआई सस्पेंड, डीजीपी को जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

Tue, 17 Mar 2020 01:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने बवानीखेड़ा के भाजपा विधायक बिशंभर बाल्मीकि से दुर्व्यवहार पर ईएएसआई रमेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। ईएएसआई पर विधायक के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप है। ईएएसआई को सस्पेंड करने के आदेश गृह मंत्री अनिल विज ने जारी किए हैं।

विज्ञापन


विधायक सोमवार को शिकायत लेकर विज के पास पहुंचे थे। विज ने शिकायत पत्र का संज्ञान लेते हुए तुरंत निलंबन आदेश जारी कर दिए और डीजीपी मनोज यादव को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा।

विधायक से दुर्व्यवहार का मामला रविवार का है। भिवानी से महम रोड पर गुजरानी चौकी के पास पूरा घटनाक्रम हुआ। ईएएसआई यहां ड्यूटी पर तैनात था। विधायक की विज को दी शिकायत के अनुसार वह अपने कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


भिवानी सदर थाना के अधीन आने वाली गुजरानी चौकी क्षेत्र में ईएएसआई ने शाम लगभग साढ़े चार बजे पहले विधायक की गाड़ी रोकी, उसके बाद दामाद प्रशांत से ईएएसआई ने पूछा कि यह किसकी गाड़ी है, जिस पर उसने विधायक विशंभर बाल्मीकि को फोन मिलाकर बात करा दी। फोन पर बात करते हुए विधायक वापस मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान ही पूरा मामला घटा। विधायक का आरोप यह भी है कि ईएएसआई ने शराब पी रखी थी। गृह मंत्री अनिल विज ने शिकायत पत्र के आधार पर तुरंत कार्रवाई कर दी है। अब दूध का दूध, पानी का पानी डीजीपी की जांच में होगा। भाजपा विधायक ने मुलाकात के दौरान गृह मंत्री से मान सम्मान बरकरार रखने के लिए ईएएसआई पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, साथ ही अपना प्रोटोकॉल भी याद दिलाया।

पहले भी हो चुकी अभद्रता
भाजपा विधायक बिशंभर बाल्मीकि से बीते वर्ष हरियाणा सिविल सचिवालय की लिफ्ट में भी दुर्व्यवहार हो चुका है। उन्होंने तत्कालीन एचसीएस पर अभद्रता का आरोप लगाया था। साथ ही पुलिस में शिकायत दी थी। बाद में उक्त एचसीएस ने माफी मांग ली थी। बावजूद इसके विधायक के दबाव में उक्त अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया था। बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें