फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों से सहमा चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भूकंप के झटकों से चंडीगढ़ सहम उठा। लोग आफिस व घरों से बाहर निकलकर आए। बाहर निकलने के बाद परिजनों को फोन कर उनका हालचाल पूछते रहे। भूकंप के झटके करीब पांच बजकर 12 मिनट पर दर्ज किए गए। हालांकि, भूकंप के कारण अभी किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश से करीब 148 किलोमीटर दूर पूर्व में था। शुरुआती रिपोर्ट में इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.8 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र धरती से 200 किमी अंदर था। हालांकि, बाद में बताया गया कि भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई। हरियाणा सचिवालय में कर्मचारी सत्यवान सरोहा ने बताया कि सचिवालय की 9वीं मंजिल पर भूकंप का काफी तेज झटका महसूस किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों में हड़कंप और भय की स्थिति बन गई। कार्यालय के पंखे व टेबल में पड़ा सामान भी एकबारगी हिलने लगा। बाद में कर्मचारियों को महसूस हुआ कि भूकंप के झटके आए हैं। उसके बाद काफी संख्या में कर्मचारी सचिवालय बाहर से आ गए।
विज्ञापन

भूकंप से सेक्टर 17 के जीपीओ में काम कर रहे अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इंडिया पोस्ट चंडीगढ़ डिविजन के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज मनोज कुमार अपने टॉप फ्लोर के कार्यालय में बैठे थे। भूकंप आने पर उन्होंने अपने कर्मचारियों को आफिस से बाहर निकल कर ग्राउंड में आने को कहा। जब कर्मचारी नीचे आए तो उसके बाद वे बाहर निकले। इसकी सराहना सभी ने की। नीचे आने के बाद भी जो लोग रह गए, उन्हें नीचे से आवाज लगाकर आने को कहा। कुछ देर बाहर रहने के बाद फिर से अपने अपने कार्यालय में वापस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें