फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake in Chandigarh: भूकंप के झटकों से हिली ट्राइसिटी, घर से बाहर भागे लोग

Wed, 22 Mar 2023 12:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ सेक्टरञ13 स्थित मनीमाजरा में भी लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार, गगन, बबलू और महेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने भूकंप काफी जोरदार था। भूकंप से घरों में रखा सामान और दीवारें व छत भी हिलने लगीं।
विज्ञापन
मोहाली और चंडीगढ़ में भी घरों से निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी में भी मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली में रात 10:20 बजे भूकंप से जमीन हिलने लगी। लोगों ने एक के बाद एक तीन झटके महसूस किए। इन झटकों से चंडीगढ़ समेत पूरे ट्राइसिटी के लोग सहम गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप विज्ञान के राष्ट्रीय केंद्र की वेबसाइट के अनुसार भूकंप का केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र रहा। जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.6 आंकी गई।

विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं भी बाहर सुरक्षित स्थान पर आ गईं। छात्राओं ने बताया कि भूकंप का एक झटका काफी तेज था, जिससे सभी छात्राएं सहम गईं और हॉस्टल से बाहर निकल आईं। छात्राओं ने बताया कि थोड़ी देर बाद सभी वापस अपने-अपने कमरों में गईं।

उधर, भूकंप की सूचना के बाद छात्राओं के परिजनों के फोन भी आने लगे। चंडीगढ़ सेक्टरञ13 स्थित मनीमाजरा में भी लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार, गगन, बबलू और महेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने भूकंप काफी जोरदार था। भूकंप से घरों में रखा सामान और दीवारें व छत भी हिलने लगीं। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


उधर, पंचकूला और मोहाली के भी कई हिस्सों में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने बताया कि जब भूकंप आया तो वह रात का खाना खाकर आराम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के साथ पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप का केंद्र हिंदूकुश रीजन की 156 किलोमीटर की गहराई में
विज्ञापन

था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मेग्नीट्यूड मापी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें