श्री हरमंदिर साहिब के दर्शनों के लिए देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को अब श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में ई-वीजा की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए हवाई अड्डे में पूरी व्यवस्था स्थापित कर ली गई है।
सितंबर में ई वीजा की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर गगन मलिक ने बताया ई-वीजा के लिए चार विशेष काउंटर स्थापित कर दिए गए हैं।
इस सुविधा से अमृतसर में पर्यटक को बढ़ावा मिलेगा। जब भी केंद्र सरकार ई-वीजा जारी करने के निर्देश देगी, यह सुविधा बिना किसी देरी के शुरू हो जाएगी।