फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्टेट ऑफिस का ई-कियोस्क कई दिन से बंद, लोग परेशान

Sat, 04 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमर उजाला
विज्ञापन
बंद पड़ा ‌ ई-कियोस्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस का ई-कियोस्क कई दिनों से बंद पड़ा है। कियोस्क पर बाहर से ताला जड़ा है। अंदर लगी दो मशीनों में से एक पूरी तरह से बंद है, दूसरी की स्क्रीन तो ऑन है, लेकिन वह चल नहीं रही। कियोस्क बंद होने के कारण लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन


एस्टेट ऑफिस में फाइल का स्टेटस जानने के लिए कियोस्क लगाए गए थे। इसके बंद होने से लोगों को न तो अपनी फाइल का स्टेटस पता चल रहा है और न ही किसी फाइल को ट्रेस कर पा रहे हैं। पहले की तरह अब फाइल की स्टेटस जानने के लिए लोगों को एस्टेट ऑफिस की शाखाओं में बैठे बाबुओं के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।  

हालांकि असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर (हेडक्वार्ट्स) प्रिंस धवन के ऑफिस के बाहर भी कियोस्क मशीन लगी है। लेकिन बाहर कियोस्क मशीन के होने से लोगों को डीसी ऑफिस में एंट्री करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। वह बाहर से ही कियोस्क मशीन से स्टेटस जान लेते थे। 
विज्ञापन


इस मशीन का लाभ यह है कि इसमें फाइल नंबर डालते ही पता चल जाता है कि वह किस अधिकारी या बाबू के पास है। उसमें कोई आब्जेक्शन है तो उसके बारे में भी जानकारी मिल जाती है। इसे देखकर आगे की प्रक्रिया पर काम किया जाता है। यह ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद सरल है। लेकिन कियोस्क खराब होने से फिर से मैनुअल प्रक्रिया पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है।

पूर्व सलाहकार ने किया था उद्घाटन
पूर्व सलाहकार विजय कुमार देव ने इस कियोस्क का उद्घाटन किया था। देव के कार्यकाल में एस्टेट ऑफिस का कायाकल्प शुरू हुआ। पूरे ऑफिस के डिजिटलाइजेशन का काम भी तभी शुरू हुआ था। जो अब पूरा होने की कगार पर है। लोगों को दिक्कतों से बचाने के लिए इस तरह की कई पहल की गई। लेकिन मेंटेनेंस न होने के कारण पिछले माह भी ट्रैकिंग सिस्टम कई दिन तक खराब रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें