फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में शहर की सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्षों इंतजार और कई टेंडर के बाद आखिरकार शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी हो गई है। परिवहन विभाग के अनुसार अक्तूबर में शहर की सड़कों पर ई-बसें चलती दिखाई देंगी। 40 ई-बसों के लिए अशोक लेलैंड के साथ परिवहन विभाग का करार हुआ है।
विज्ञापन

वर्तमान में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) शहर में बसें चलाता है, लेकिन ई-बसें चलाने के लिए विभाग ने निजी कंपनी का सहारा लिया है। करार के अनुसार बस, चार्जिंग स्टेशन और रखरखाव का जिम्मा कंपनी का ही होगा। विभाग को प्रति किमी के अनुसार कंपनी को भुगतान करना होगा। प्रशासन की ओर से जारी टेंडर में तीन कंपनियों ने आवेदन किया था, जिसमें अशोक लेलैंड ने सबसे कम दाम की बोली लगाई थी। विभाग कंपनी को प्रति किमी 60 रुपये का भुगतान करेगा।
निदेशक उमा शंकर गुप्ता का कहना है कि कंपनी को काम सौंप दिया गया है। उम्मीद है कि अक्तूबर महीने में ई-बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कोरोना की वजह से लगे घाटे के कारण परिवहन विभाग ने खुद इलेक्ट्रिक बसें खरीदने से इनकार कर दिया था तो केंद्र ने बीते साल 25 सितंबर को चंडीगढ़ को 80 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी थी। गौरतलब है कि शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की कवायद साल 2016 से ही चल रही है। 2017 में सीटीयू ने दो अलग-अलग कंपनियों की इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल भी लिया था। ट्रायल के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि अगले कुछ महीनों में बसें सड़क पर आ सकती हैं, लेकिन अब जाकर ई-बसों के चंडीगढ़ आने की तैयारी पूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें