फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः दुष्यंत की जननायक जनता पार्टी का एलान, खुद को भावी सीएम के रूप में किया प्रस्तुत

Sun, 09 Dec 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद/चंडीगढ़
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला की जींद रैली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इनेलो से अलग होने के 22 दिन बाद हरियाणा की राजनीति का हृदय स्थल कहे जाने वाली पांडु-पिंडारा की धरती से सांसद दुष्यंत चौटाला, उनके छोटे भाई दिग्विजय और उनकी मां नैना चौटाला ने रविवार को अपनी नई पार्टी और झंडे का एलान कर दिया। दुष्यंत ने जननायक जनता पार्टी की घोषणा करते हुए कहा कि यह चौधरी देवीलाल के विचारों और सिद्धांतों पर आधारित है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं, किसानों, कमेरा, कर्मचारी, और व्यापारियों के लिए 11 घोषणाओं का एलान किया। शिक्षा, चिकित्सा और तमाम तरह की कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करके दुष्यंत ने खुद को भावी सीएम के रूप में प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन


अपने संबोधन में अजय चौटाला के सांसद बेटे दुष्यंत ने भाजपा, कांग्रेस और इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि समय आ गया कि इन्हें प्रदेश की राजनीति से उखाड़ फेंका जाए। उन्होंने एक बार फिर कहा कि उसूलों पर बात आ जाए तो टकराना जरूरी है, अगर जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी है। चाचा अभय चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि नदियां किसी के रोके नहीं रुकतीं। वह अपना रास्ता बना लेती हैं। लोग नहरों को रोककर नदियां रोकने का भ्रम पाल लेते हैं। यह भी कहा कि अजय चौटाला को रैली में शामिल नहीं होने देने के लिए भी साजिश की गई। मुझे अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसाने की साजिश रची गई, लेकिन आज आप सभी के आशीर्वाद से मैं चक्रव्यूह भेदकर बाहर आ गया। 

-जननायक जनता पार्टी का झंडा 70 फीसदी हरा और 30 फीसदी पीला रहेगा। ऐसे में झंडे में इनेलो की छाप भी बरकरार रहेगी और नया रंग भी मिल जाएगा। 

-रैली में सभी वक्ताओं ने चौधरी देवीलाल पर खास फोकस रखा। देवीलाल को उन्हें प्रदेश की राजनीति में जननायक कहा जाता है। इसीलिए दुष्यंत ने पार्टी में जननायक शब्द को लिया है।
विज्ञापन


दुष्यंत के आने से पहले किया पार्टी के नाम का एलान
बताते हैं कि नई पार्टी की घोषणा के लिए दुष्यंत ने ज्योतिष से मुहूर्त निकलवाया था। इसके तहत पार्टी और झंडे को लांच करने के लिए दोपहर साढ़ बारह बजे से डेढ़ बजे के बीच का समय तय किया गया था। दुष्यंत का हेलीकॉप्टर 12 बजकर 57 मिनट पर रैली स्थल के ऊपर पहुंचा। ऐसे में पार्टी नेताओं ने दुष्यंत के मंच पर पहुंचने से पहले ही एक बजकर 26 मिनट पर पार्टी का झंडा लांच कर दिया। साथ ही नई पार्टी की घोषणा भी कर दी गई। इसके बाद मंच पर नारियल फोड़कर नई पार्टी और झंडे का एलान किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें