फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला का कांग्रेस-बीजेपी पर निशाना, कहा- प्रदेश की जनता ढूंढ रही विकल्प

Thu, 13 Dec 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Dushyant chautala (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के राज से जनता ऊब चुकी है। अब प्रदेश नए विकल्प के तलाश में है। हम जनता को जननायक जनता पार्टी के रूप में बेहतरीन विकल्प देंगे। जो जनता की अपेक्षाओं और उनकी आशाओं के अनुरूप काम करेगा। यहां जारी एक बयान में हम जनता की भावना के अनुरूप और किसान, युवा, मजदूर, व्यापारी छोटे दुकानदार, आर्थिक रूप से कमजोर सहित हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए एकजुट होकर ईमानदारी से काम करेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बड़े राजीतिक दलों के झूठे लोक लुभावने वादों से लोगों का मन भर चुका है। लोग अब ऐसे संगठन से जुड़ना चाहते हैं जो उनकी समस्याओं को समझ कर उनके समाधान कर रास्ता खोजे। सांसद दुष्यंत चौटाला ने जींद में प्रदेश की जनता द्वारा दिए अपार समर्थन के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

युवा सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव चिन्ह मिल जाएगा और जनवरी माह से प्रदेश में प्रचार शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने जननायक ताऊ देवीलाल जी से राजनीति की एबीसी सीखी है। उन्होंने कहा कि जब मैं पैदा हुआ तो उनकी गोद में बैठा था, जब तक राजनीति करूंगा, जननायक के उसूलों पर काम करूंगा। 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम जनता से झूठे वादे नहीं करेंगे, बल्कि जो वादे करेंगे उन्हें पूरा करेंगे। जनता का भरोसा किसी कीमत पर नहीं तोडे़ंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन को लेकर जल्द ही घोषणा की जाएगी और इससे पहले पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में हर पहलू पर विस्तार से विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। कोर कमेटी का निर्णय अंतिम निर्णय होगा, क्योंकि हम संगठन में लोकतांत्रिक मूल्यों और भावनाओं का पूरी तरह से ख्याल रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें