फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला का नायब सैनी पर शायराना तंज: वाकिफ हो जाओगे हरियाणा के हाल से.. आप चुनाव लड़कर देखिए करनाल से

Thu, 22 Aug 2024 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में भाजपा और जजपा मिलकर सरकार चला चुकी है। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों का गठबंधन टूट गया था। 
विज्ञापन
दुष्यतं चौटाला ओर नायब सैनी। - फोटो : X official handle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। सत्ता में साझेदार रहे भाजपा और जजपा में भी जुबानी जंग शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


सीएम नायब सैनी ने कहा था कि राज्यसभा चुनाव के लिए हुड्डा और दुष्यंत आपस में लड़ रहे हैं। दोनों ही अपने पेट के लिए लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद दोनों पल्ली पर बैठे दिखाई देंगे।  



इस पर दुष्यंत चौटाला ने एक्स पर तंज कसा। चौटाला ने लिखा-वाकिफ हो जाओगे हरियाणा के हाल से.. आप चुनाव लड़कर देखिए करनाल से

विज्ञापन

दुष्यंत ने लिखा- मैं सीखता जा रहा हूं, लोगों ने किया ट्रोल 

जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कुछ दिन पहले एक्स पर पोस्ट में लिखा कि मैं सीखता जा रहा हूं, बुजुर्गों से, गलतियों से और मुश्किलों से। इस पोस्ट के साथ दुष्यंत ने दो फोटो भी शेयर किए। इस पोस्ट पर तमाम लोगों ने तीखी प्रक्रिया दी है। कृष्ण कुमार नाम के यूजर से लिखा कि तेरी ट्रेनिंग के चक्कर में हरियाणा का भट्ठा ना बठवाना, जब सीख ले तब बताना। अमन वशिष्ठ नाम के यूजर ने लिखा कि भाई पांच साल लोकसभा सांसद, साढ़े चार साल हरियाणा प्रदेश में उप मुख्यमंत्री के पद पर रहने के बाद भी अगर नहीं सीख पाए तो भाई इब मेरे विचार से तो मुश्किल है।राहुल पंवर नाम के यूजर ने लिखा कि भाई जब पूरी तरह सीख जाओ तब बता देना, एक बार हरियाणा को बर्बाद कर चुके, इब तेरी बारी कोणी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें