फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से अमृतसर आने वाले शरणार्थियों को आर्थिक मदद देगी दुर्ग्याणा तीर्थ कमेटी: अध्यक्ष रमेश

Thu, 12 Sep 2019 11:12 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
श्री दुर्ग्याणा तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान में बसे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए वह पाक सरकार से बात करें। हिंदू बेटियों को जबरदस्ती अगवा कर उनका धर्म परिवर्तन करवाकर उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए विवश किया जा रहा है। उनके निकाह मुस्लिम युवकों के साथ करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


देश विभाजन के बाद पाकिस्तान में हिंदुओं की बड़ी आबादी थी। 73 वर्ष के बाद यह आबादी कम होकर हजारों में सिमट गई है। वह बुधवार को दुर्ग्याणा तीर्थ कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा जो भी हिंदू पाकिस्तान से पलायन कर भारत आ रहे हैं उन्हें भारत की नागरिकता मिले।

पाकिस्तान से जो भी हिंदू परिवार भारत में शरण के लिए आएंगे और अमृतसर में बसना चाहे दुर्ग्याणा कमेटी उनकी हर संभव मदद करेगी। उनको रहने के लिए घर, खाने के प्रबंध के साथ-साथ यदि वह कारोबार करना चाहेंगें तो भी उनकी आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन


कमेटी पाकिस्तान के मंदिरों के लिए भेजती है मूर्तियां
विभाजन के बाद से पाकिस्तान में रह गए जिन मंदिरों में मूर्तियां नहीं हैं उनके लिए दुर्ग्याणा कमेटी मूर्तियां भेजती है। साथ ही मंदिरों में आरती के समान के साथ धार्मिक किताबें भी पाकिस्तानी मंदिरों में भेजी जाती है। कमेटी ने पंजाब, केंद्र सरकार व यूएनओ को पत्र लिखकर पाकिस्तान में हो रहे जबरी धर्म परिवर्तन को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें