फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री दुर्गा मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Thu, 21 Nov 2013 04:03 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज दस में नव-निर्मित श्री दुर्गा मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में समागम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बीच भगवान श्री गणेश, फिर शिव परिवार, मां दुर्गा, राम परिवार, श्रीलक्ष्मीनारायण और हनुमान जी की मूर्तियां स्थापित की गईं।

मूर्ति स्थापना की पूजा आचार्य चंद्रमोहन सेमवाल ने की। इसके बाद महिला संकीर्तन मंडल द्वारा कीर्तन किया गया। आखिर में कढ़ी-चावल का लंगर लगाया गया।

बड़ी संख्या में इलाके के श्रद्धालु समागम में शामिल हुए। मंदिर सभा के प्रधान एसके सूद ने बताया कि सभा को बने दस साल हो चुके थे, परंतु मंदिर के लिए जगह नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमाडा ने फेज दस मिनी मार्केट के पास जगह अलॉट की। मंदिर निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। कोर्ट का फैसला सभा के हक में आने के बाद मंदिर का निर्माण शुरू किया गया।

बहुत ही कम समय में यह निर्माण हुआ। इस मौके सचिव एनआर शर्मा, लीगल एडवाइजर बलबीर चंद सैनी, राकेश ग्रोवर भी मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें