शरीर पर गोबर लगाकर स्नान करो कोई भी चर्म रोग कभी नहीं होगा। चेहरा गोमूत्र से धोओ एक भी पिंपल नहीं होगा। चेहरे पर गोबर लगाओ चेहरा ऋतिक रोशन जैसा हो जाएगा। क्या कोई लगाएगा, कभी नहीं, लेकिन अब यह सब होगा। बाकायदा इसके लिए गोमूत्र से तैयार शैंपू, गोबर से तैयार फेसपैक व गोबर से तैयार साबुन ईजाद कर लिया गया है।
गोमूत्र व गोबर की दुर्गंध को हटाकर यह सब तैयार किया गया। साथ ही उन्होंने गारंटी भी दी कि यदि कोई इन प्रोडक्ट को लगाएगा तो उन्हें बाल व चमड़ी संबंधी कोई रोग नहीं होंगे। तोगड़िया ने कहा कि मैं खुद 200 रुपये किलो गोबर बेच रहा हूं। एक गाय प्रतिदिन 8 लीटर मूत्र देती है।
देश में प्रतिदिन 140 करोड़ लीटर गोमूत्र वेस्ट हो रहा है। इसे सहेज कर डॉ. प्रवीण तोगड़िया 10 हजार करोड़ रुपये बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पूछोगे कि अभी तक क्या किया तो मैं अभी तक इस मुफ्त की मार्केटिंग का मैनेजर हूं।
हम हर महीने देश की सभी गोशालाओं से 15 हजार रुपये करोड़ से ज्यादा के सामान की बिक्री कर रहे हैं। यदि देश में हर घर से इसका निर्माण होगा तो गो हत्या रुक जाएगी। इससे 5 करोड़ किसान महिलाएं स्वावलंबी होंगी व किसी को गाय काटने को नहीं मिलेगी। इसके लिए हमें विदेशी कंपनियों को छोड़ना होगा।