शराब के ठेके के विरोध में स्कूल नहीं जाएंगी छात्राएं
- फोटो : File Photo
मामला हरियाणा का है, जहां गांव भुंगारका में शराब का ठेका न हटाने पर रविवार को क्षेत्र छात्राओं ने सोमवार से स्कूल न जाने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर वे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बंद करने का आह्वान करेंगी।
लोगों ने बताया है पिछले करीब चार साल से भुंगारका पंचायत की सीमा में शराब बिक्री केंद्र बंद हैं। लेकिन 5 अप्रैल को दुबारा शराब का ठेका मंजूर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सड़क मार्ग पर शरारती तत्वों का आवागमन बढ़ गया।
6 अप्रैल की दोपहर स्कूल से घर जा रही छात्राओं के साथ शरारती तत्वों ने असभ्य बर्ताव किया। विरोध करने पर उन्होंने परिणाम भुगतने का अल्टीमेटम दिया। रोती हुई घर पहुंची छात्राओं ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिससे आक्रोशित अभिभावकों ने भुंगारका के लोगों को स्थिति से अवगत कराया।