फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की मंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, राहुल गांधी को बताया फेल

Sun, 18 Sep 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
Harsimrat on Rahul Gandhi - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आगू नैतिक और आर्थिक भ्रष्टाचार में बुरी तरह फंस चुके हैं। वह लोगों को राजनीतिक सपने दिखाकर उनका शोषण कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जिले की मौड़ मंडी में नन्हीं छांव मुहिम के तहत 12 गांव की 440 महिलाओं व लड़कियों को सिलाई मशीनें वितरित करने पहुंचीं थीं।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आप के नेताओं पर लग रहे शोषण और लोगों से पैसे लेने के आरोपों से साबित हो चुका है कि यह नैतिक व आर्थिक भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इसके चलते वर्ष 2017 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में लोग उन्हें सबक सिखाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सियासत में बुरी तरह फेल हो चुके हैं। 
विज्ञापन

राहुल गांधी सियासत में बुरी तरह फेल: हरसिमरत

हरसिमरत कौर बादल - फोटो : फाइल फोटो
हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार आम लोगों की नहीं बल्कि यह तो लोगों को गुमराह कर सत्ता हासिल करने वाली पार्टी है। दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया के कारण लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। आप नेताओं को आम लोगों की समस्याओं के साथ कोई लेना देना नहीं यह सिर्फ वोटों की राजनीति कर रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को लगे झटके के बारे में उन्होंने कहा कि यह बात साफ है कि आने वाले समय में देश के राजनीतिक नक्शे से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। लोग कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोक लुभावन वादों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि बठिंडा का एयरपोर्ट भी जल्द शुरू करवाया जाएगा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें