फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 फ्लाइट बंद होने के साइडइफेक्ट, मुंबई-दिल्ली का किराया हुआ दोगुना

Thu, 05 Oct 2017 09:09 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तीन अक्तूबर से 10 फ्लाइट बंद होने का असर साफ तौर पर दिखने लगा है। फेस्टिवल सीजन में फ्लाइटें बंद होने के कारण टिकटों के दाम दोगुने हो गए हैं। करवाचौथ और  दिवाली पर्व को लेकर सात अक्तूबर से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद की फ्लाइटें बंद होने के बाद किराया बढ़ गया है।  टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि सभी फ्लाइटों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। रात में सफर नहीं करने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


वहीं दिन के शेड्यूल की फ्लाइटों के दाम भी बढ़ गए है। मुंबई का किराया जहां आम दिन में 4500 रुपये होता था। वह अब बढ़कर 13,500 रुपये से अधिक हो गया है।  इंडिगो के स्टेशन मैनेजर वरुण सेंगर के मुताबिक फ्लाइट बंद होने और फेस्टिवल सीजन के कारण टिकट महंगे हो गए हैं।  मुंबई का किराया जहां पांच हजार होता था। वह सात अक्तूबर को 13,500 से 18 हजार रुपये हो गया है।

वहीं दिल्ली का टिकट हर दिन 1700 रुपये है। लेकिन सात अक्तूबर को यह किराया 4500 रुपये से ज्यादा है। वहीं अभी 3500 से ज्यादा है।  वहीं  आठ अक्तूबर को करवा चौथ होने और रविवार को फ्लाइट बंद होने के कारण टिकट के दाम आने वाले सात अक्तूबर को सबसे अधिक हो रहे हैं। सभी विमानन कंपनियों ने यह दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन


विमानन कंपनी ------ डेस्टीनेशन -----एक महीने पहले----------- अब
इंडिगो ----------  दिल्ली --------2000----------------3914
जेट एयरवेज ------- दिल्ली --------1900-----------------4729
विस्तारा ------------दिल्ली--------2140-----------------4729
इंडिगो ------------मंबई ---------5841----------------13,552
एयर एशिया इंडिया  ------बंगलूरू------4868-----------------8230
विज्ञापन

भुंतर से चंडीगढ़ के लिए आज उड़ेगा 72 सीटर विमान

- फोटो : File Photo
भुंतर एयरपोर्ट से वीरवार को भुंतर-चंडीगढ़ के लिए एयर इंडिया की नई हवाई सेवा शुरू होगी। सुबह दस बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी तैयारियों को पूरा कर दिया है। 

भुंतर-चंडीगढ़ के बीच शुरू हो रही एयर इंडिया की 72 सीटर नई हवाई सेवा से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को पंख लेंगे। समारोह में मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा, सदर विधायक महेश्वर सिंह, मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर मौजूद रहेंगे। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा से प्रदेश के पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। उधर, विधायक गोविंद सिंह ठाकुर ने सेवा शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा का आभार जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें