फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई और बैंकॉक जाने का प्लान है तो देखिए ये टूर पैकेज, फायदेमंद रहेंगे

Thu, 26 Oct 2017 09:07 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
flights
विज्ञापन
अगर आप दुबई, शारजाह, बैंकॉक जाने की सोच रहे हैं तो इन टूर पैकेज पर नजर डालिए, आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। चंडीगढ़ से ज्यादा दिल्ली से सस्ता पड़ेगा। टूर पैकेज भी वहां पर सस्ते मिल रहे हैं। चंडीगढ़ से दुबई के अलावा कहीं के लिए डायरेक्टर टूर पैकेज हवाई यात्रा का नहीं है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की दुबई, शारजाह की फ्लाइट शुरू हो गई है। वहीं बैंकाक के लिए फ्लाइट एयर इंडिया 11 दिसंबर से शुरू कर रहा है।
विज्ञापन


यहां से डायरेक्ट फ्लाइट के कारण टूर पैकेज महंगे मिल रहे हैं। इस कारण लोग यहां के बजाए दिल्ली के पैकेज पर ज्यादा रुझान दिखा रहे हैं। टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि चंडीगढ़ से दुबई के लिए पैकेज 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक का 35 हजार, शारजाह के लिए पैकेज 30 हजार और 11 सितंबर से चलने वाली बैंकाक  की फ्लाइट का किराया 25 हजार रुपये हैं।

वहीं दिल्ली से जेट एयरवेज की दुबई के चार दिवसीय पैकेज 28 हजार, शारजाह के लिए 28,500 हजार और बैंकाक के लिए 36 हजार रुपये का है। उन्होंने बताया कि अभी चंडीगढ़ से चलने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया लगातार बढ़ रहा है। यहां से टूर पैकेज नहीं है। इसके बाद भी फ्लाइट का किराया बढ़ा हुआ है। वहीं दुबई, शारजाह और बैंकाक की फ्लाइट में सबसे अधिक किराया एयर इंडिया की बैंकाक की फ्लाइट का किराया है।  
विज्ञापन


डायरेक्ट कनेक्टिविटी नहीं होने के बाद बने ऐसे हालात
टूर एंड ट्रैवेल कंपी के मालिक विनीत कुमार ने बताया कि शहर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद फ्लाइटों  की डायरेक्ट कनेक्टिविटी कम है। इस कारण यहां से पैकेज  नहीं है। चंडीगढ़ से केवल दुबई का पैकेज है। वह भी महंगा मिल रहा है। इस कारण यात्रियों दिल्ली से कनेक्टिविटी फ्लाइट ही ले रहे हैं।
विज्ञापन


यह है टूर पैकेज की लिस्ट
पैकेज ------------------- कब से कब तक ----------------दिल्ली से  ---------------------चंडीगढ़
दुबई के लिए ------27 अक्तूबर से दो नवंबर तक ------------27000-----------------------35000
शारजाह के लिए ----27 अक्तूबर से दो नवंबर तक ----------28500-----------------------पैकेज नहीं है
बैंकाक के लिए -------27 अक्तूबर से दो नवंबर तक ----------36000---------------------पैकेज नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें