फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: पहले कोरोना से हुए संक्रमित फिर रिपोर्ट आई निगेटिव...मगर नहीं बची डीएसपी की जान

Sun, 09 May 2021 04:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

विजेंद्र सिंह लगभग एक वर्ष से यहां तैनात थे। उनके निधन पर जिले के सभी अधिकारियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। डीसी अजय कुमार ने कहा कि विजेंद्र सिंह बेहद कर्मठ व मिलनसार अधिकारी थे। उनका जाना बहुत दुखदायी है।
विज्ञापन
डीएसपी विजेंद्र सिंह को सलामी देते सज्जन कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के चलते हरियाणा के नारनौल में तैनात आरटीए कम सेक्रेटरी डीएसपी विजेंद्र सिंह की शनिवार रात को मौत हो गई। वे 23 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद उनको रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी मगर इसके बाद भी उनकी जिंदगी नहीं बच सकी।

विज्ञापन


विजेंद्र सिंह लगभग एक वर्ष से यहां तैनात थे। उनके निधन पर जिले के सभी अधिकारियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। डीसी अजय कुमार ने कहा कि विजेंद्र सिंह बेहद कर्मठ व मिलनसार अधिकारी थे। उनका जाना बहुत दुखदायी है। एसपी चंद्रमोहन ने कहा कि पुलिस अधिकारी होने के बाद भी विजेंद्र सिंह आरटीए का कार्य बखूबी निभा रहे थे।

रोहतक डीएसपी ने दी श्रद्धांजलि
रोहतक के डीएसपी सज्जन कुमार ने कहा कि बेहद दुःख के साथ आप सभी से साझा करना पड़ रहा है कि पुलिस विभाग के होनहार अफसर और मेरे बैचमेट साथी डीएसपी विजेंद्र हथवालिया जी का कल निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से कोरोना बीमारी से जूझ रहे थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपने हाथों से अपने साथी को अंतिम श्रद्धांजलि 'गार्ड ऑफ ऑनर' देना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह केवल मेरे लिए ही निजी क्षति नहीं है अपितु हरियाणा पुलिस विभाग के लिए भी बड़े दुःख की बात है कि हमारे होनहार काबिल ऑफिसर अब हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें