फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी की फर्जी फेसबुक आईडी बना उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज ठगने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शातिरों ने डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके कई दोस्तों को रिक्वेस्ट भेजकर बीस हजार रूपए की मांग की। मामले की भनक लगते ही दिलशेर सिंह चौकन्ने हो गए और उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल को कर दी।
विज्ञापन

दरअसल हुआ यूं कि ईस्ट डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल कि किसी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को रिक्वेस्ट भेजना शुरू कर दिया। इस दौरान कइयों ने डीएसपी की आईडी समझकर उसे मान्य भी कर दिया। इसके बाद शातिर ने फेसबुक मैसेंजर से उनके दोस्तों को मैसेज कर 20 हजार रुपये की मदद मांगनी शुरू कर दी। शातिर ने मैसेज में कहा कि उन्हें 20 हजार की सख्त जरूरत है वह कल उन्हें वापस लौटा देंगे। वह इन पैसों को गूगल पेय से उनके पास भेज दें। जब इस इस बात की भनक डीएसपी दिल शेर सिंह चंदेल को लगी तो उन्होंने फेसबुक अकाउंट से एक मैसेज शेयर कर अपने सभी दोस्तों को अगाह किया कि कोई अनजान शख्स उनके फर्जी फेसबुक अकाउंट से रिक्वेस्ट भेजे तो उसे अपने मान्य न करे। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल को कर दी। साइबर की टीम अब आरोपियों के बारे में पता करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें