फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी जी, कॉलोनियों से जुआ, सट्टा हटवाओ

Sat, 30 Nov 2013 02:05 PM IST
अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा कॉलोनी और माड़ी वाला, पिपली वाला टाउन में सरेआम जुआ और सट्टा चल रहा है। पुलिस इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन


इंदिरा कॉलोनी की ईडब्ल्यूएस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र नाथ दूबे नेमनीमाजरा थाने में हुई पुलिस पब्लिक मीटिंग में डीएसपी के सामने यह बात रखी रखी। डीएसपी ईस्ट विजय कुमार वीरवार दोपहर बाद मनीमाजरा थाने में लोगों की समस्याएं सुनने आए थे।

एसोसिएशन के महासचिव विशाल शर्मा, पूर्व प्रधान सुभाष धीमान ने डीएसपी ने इंदिरा कॉलोनी में खुलेआम बिक रही शराब, जुआ और सट्टा रुकवाने की गुहार लगाई।

मीटिंग में एसएस परवाना, कर्नल गुरुसेवक सिंह, रामेश्वर गिरि, बहादुर सिंह ने गलियों और सड़कों पर खड़े रहने वाले कॉमर्शियल वाहनों को हटाने की मांग रखी। लोगों ने इलाके में बढ़ स्नैचिंग की वारदातों को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मॉडर्न कांप्लेक्स डुप्लेक्स रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान केएल अग्रवाल ने रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलवाने के लिए फाटक पर पुलिस कर्मचारी तैनात करने कि मांग की। संयुक्त व्यापार मंडल के वार्ड प्रधान तेजिंदरपाल सिंह ने ओल्ड रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलवाने के लिए डीएसपी को गुहार लगाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें