फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः चंडीगढ़ में कर्फ्यू के बीच डीएसपी सेंट्रल ने वकील को कराई शॉपिंग, वीडियो वायरल

Sat, 28 Mar 2020 02:24 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वकील को शॉपिंग कराते डीएसपी सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस दिन-रात मुस्तैदी से जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ पुलिस के एक आलाधिकारी का शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार एक वकील को सेक्टर 10 स्थित माउंटव्यू के सामने शॉपिंग कराकर घर छोड़ते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को वायरल हुए 10 मिनट 48 सेकंड के इस वीडियो में डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार की सरकारी गाड़ी दिख रही है। गाड़ी में वकील समेत डीएसपी सवार थे। सेक्टर 10 में शॉपिंग के बाद डीएसपी की गाड़ी सेक्टर 2 पहुंची और डिग्गी में रखे सामान को वकील के घर छुड़वाया। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को पीएसओ के द्वारा बनाया गया है।

बता दें कि जनता कर्फ्यू के बाद से ही चंडीगढ़ पुलिस शहर के अलग-अलग हिस्सों में मुस्तैद है। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी बढ़ाई गई है, ऐसे में डीएसपी द्वारा वकील को वीआईपी ट्रीटमेंट से शॉपिंग करवाने के वीडियो पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। एसएसपी नीलंबरी विजय जगदले का कहना है कि सेंट्रल डीएसपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


वीडियो बनाते समय डीएसपी पर तसा कंज
यह गाड़ी में बैठ गए वकील और डीएसपी सेंट्रल कृष्ण साहिब गाड़ी नंबर (सीएच-01- जीए-6100) सेक्टर 10 माउंट व्यू होटल के सामने से निकलकर सेक्टर 2 में वकील साहब को छोड़ने जा रहे हैं। डिग्गी फुल भर रखी है और गरीब आदमियों को सामान नहीं मिल रहा है। प्रशासन के अधिकारी ही कोताही बरत रहे हैं। बड़े लोगों को ऐसे सामान दिलाते हैं, गरीब को मिलता नहीं है। अब यह सामान कोठी में उतारा जाएगा।
विज्ञापन

रेड लाइट भी जंप की

वीडियो में कहा गया कि पहलवानी गेड़ा मरवा रहे हैं, रेड लाइट भी जंप करवा रहे हैं। ऑथराइज पुलिस और सीआरपीएफ का मिसयूज हो रहा है। कृपया करके प्रशासन इस पर ध्यान दें। मोदी जी की कार्यशैली की उल्लंघना की जा रही है। मेरा भारत महान जय जवान जय किसान। देखो चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगा है, उसकी कैसे उल्लंघन कर रहे हैं डीएसपी साहिब। गेड़ी मरवा रहे है, सामान भी घर पे रखवा रहे हैं।

इन अफसरों के कारण देश में नुकसान हो रहा है
क्या मतलब है यू टर्न कराने का, सेक्टर11 के अंदर चले गए। जैसे बचपन में हम कभी घूमा करते थे। यह अफसरों के कारण देश में बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। इनके कारण, पैसा बेवजह यूज किया जा रहा है। गरीब आदमी को रोटी नहीं मिल रही है कर्फ्यू लगा है, उन्हें डंडे मारते हैं। धज्जियां उड़ाई जा रही है कानून की धज्जियां।

पीएसओ को बाथरूम नहीं जाने दिया तो गुस्से में आकर उसने वीडियो बना ली। पिछले कई दिनों से कर्फ्यू में फंसे हम लोग सभी की भलाई कर रहे हैं, ऐसे में अगर वकील साहिब के यहां सामान पहुंचा दिया गया तो क्या गुनाह हो गया।
- कृष्ण कुमार, डीएसपी सेंट्रल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें