फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा चुनाव में सिखों ने 'आप' और कांग्रेस को नकारा: सुखबीर बादल

Thu, 02 Mar 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मुक्तसर
विज्ञापन
डीएसजीएमसी चुनाव की जीत पर सीएम बादल को दी बधाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा है कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (डीएसजीएमसी) के चुनाव में शिअद को मिली जीत सिखों के मन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों के प्रति गुस्से का परिणाम है। सिखों ने आप और कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने दिल्ली गुरुद्वारा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी उम्मीदवारों की वीरवार को बैठक भी बुलाई है।
विज्ञापन


बुधवार को जारी बयान में सुखबीर बादल ने कहा कि इस चुनाव ने साबित कर दिया है कि दिल्ली की संगत शिअद के साथ है। लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब में शिअद की कार्यशैली को मुहर लगाई है। चुनाव में जीत दर्ज करने वाले अकाली प्रत्याशियों को बधाई देते हुए बादल ने कहा कि यह जीत प्रत्याशियों की मेहनत और ईमानदारी का परिणाम भी है। अकाली नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोधियों के दुष्प्रचार के बावजूद अपना हौसला नहीं छोड़ा और संगत की नि:स्वार्थ सेवा में जुटे रहे।

डीएसजीएमसी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके की प्रशंसा करते हुए बादल ने कहा कि सिख संगत को जीके को उनकी मेहनत और ईमानदारी के लिए पुरस्कृत किया है। बादल ने कहा कि आप ने अकाली दल को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि आप नेताओं ने पंथक सेवा दल तक की स्थापना कर चुनाव मैदान में अपने उम्मीदवार तक उतार दिए। इन नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल पर बेबुनियाद आरोप लगाए मगर दिल्ली के सिखों ने अकाली दल के समर्थन में फतवा देकर साबित कर दिया है कि सिख आम आदमी पार्टी से प्रभावित नहीं हैं। यह चुनाव आने वाले चुनाव परिणामों का आइना हैं। आम आदमी पार्टी को भविष्य में भी ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसजीएमसी चुनाव की जीत पर सीएम बादल को दी बधाई

डीएसजीएमसी के चुनाव में शिअद को मिली जीत
दिल्ली शिरोमणि गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव में शिअद की जीत से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं। अब अकालियों में पंजाब विधानसभा चुनाव में भी इस तरह से जीत की आस बंधी है। अकालियों में जश्न का माहौल बन गया है। 

जिले के कई नेता इस जीत को बांटने के लिए हरियाणा के जिला सिरसा के बालासर स्थित मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के फार्म हाउस पर उन्हें बधाई देने पहुंचे। गांव सक्कांवाली के सरपंच चरनजीत सिंह, कुलवीर इंद्र सिंह बंटू भाटी, रणजोध सिंह लंबी, मनजीत सिंह लालबाई समेत कई नेता व कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी और उनका मुंह मीठा करवाया। 

सरपंच चरनजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बादल विधानसभा चुनाव में जीत के प्रति आश्वास्त हैं। आगामी चुनाव में एकबारगी फिर से शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार सत्ता में आएगी। इस जीत पर पंजाब एग्रो के चेयरमैन व शिअद के जिला अध्यक्ष जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली ने कहा कि दिल्ली चुनाव में पंथ विरोधी ताकतों की हार हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सिख संगत ने सिखों में बंटवारा डालने और अमन-शांति भंग करने वाले नेताओं को करारा जवाब दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें