फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जनवरी को पूरे हरियाणा में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, इस साल 67 लाख को लगेगा टीका

Wed, 06 Jan 2021 02:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हरियाणा में कोविड-19 वैक्सीन रोल आउट का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में सात जनवरी 2021 को ड्राई रन चलाया जाएगा। सभी जिलों में तीन शहरी और तीन ग्रामीण इलाकों में यह ड्राई रन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ कोविड-19 वैक्सीन के लिए गठित स्टेट स्टेयरिंग कमेटी और स्टेट टास्क फोर्स की बैठक की। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि ड्राई रन के समय केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। ब्रिटेन से आए लोगों में कोविड-19 के नए स्ट्रेन को लेकर ट्रेसिंग और टेस्टिंग प्राथमिकता से की जाए। इन लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग भी सख्ती से करें। 

ड्राई रन में शामिल होने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का संपूर्ण विवरण सॉफ्टवेयर में दर्ज होना अनिवार्य है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की योजना के अनुसार पंचकूला जिले में दो जनवरी, 2021 को ड्राई रन चलाया था। इसे आगे बढ़ाते हुए अब सात जनवरी को पूरे प्रदेश में ड्राई रन चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य कोविड-19 वैक्सीन रोल आउट की पूरी प्रक्रिया का शुरू से अंत तक अभ्यास करना है।
विज्ञापन


प्रदेश में एक वर्ष में लगभग 67 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। इनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता लगभग (2 लाख), फ्रंटलाइन वर्कर्स (4.5 लाख), 50 साल की आयु से ऊपर की आबादी (58 लाख), 50 साल से कम आयु के बीमार (2.25 लाख) शामिल हैं। -  प्रभजोत सिंह, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन।

ऐसे चलेगा टीकाकरण
श्रेणी-1 के तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। श्रेणी-2 के अंतर्गत पालिका कर्मचारी, सफाई कार्यकर्ता, राज्य, केंद्रीय पुलिस बल, सिविल डिफेंस, सशस्त्र बलों व राजस्व अधिकारियों जैसे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का टीकाकरण होगा। श्रेणी-3 में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और श्रेणी-4 में 50 वर्ष से कम आयु के ऐसे लोगों का टीकाकरण किया जाएगा जो बीमार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें