फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते 9 गिरफ्तार

Sat, 30 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम अभियान चलाकर सार्वजनिक जगहों पर शराब पी रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने रेहड़ी पर शराब पिलाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी रेहड़ियां जब्त कीं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह ने बताया कि अलग-अलग जगहों से पकड़े गए आरोपियों में मनोहर सिंह को बस स्टैंड के पास, गुरदीप सिंह को हाउसिंग बोर्ड बस स्टैंड के पास, जितेंद्र सिंह और दीपक को मोटर मार्केट में शराब पीते हुए गिरफ्तार किया गया।

हाउसिंग बोर्ड चौराहे के पास रेहड़ी पर लोगों को शराब पिलाने वाले राजीव कुमार को भी गिरफ्तार कर उसकी रेहड़ी जब्त कर ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी बीट पुलिस कर्मचारियों को रोजाना सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें