फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के चंगुल से कैसे छूटेगा पंजाब जब... रक्षक ही बन जाए 'भक्षक'

Mon, 27 Jun 2016 09:52 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
नशे में जिंदगी बर्बाद करते यूवा पीढ़ी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पंजाब में नशा खत्म करने के लिए राजनीतिज्ञ सूबे से लेकर दिल्ली तक हो-हल्ला मचा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत तो कुछ और ही है। वो यह कि पंजाब की आर्म्ड फोर्स के अलावा बीएसएफ के जवान व पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारी ड्रग रैकेट में संलिप्त हैं। कई जेल की सलाखों के पीछे हैं और कईयों के खिलाफ जांच चल रही है। जब बाड़ ही खेत को खा रही है तो नशा खत्म करेगा कौन?
विज्ञापन


बीएसएफ का अहम रोल लेकिन कई जवान ही गिरफ्तार
भारत में हेरोइन पाकिस्तान बार्डर से ही तस्करों द्वारा लाई जाती है और इसका सबसे सुरक्षित रास्ता पंजाब से सटी पाकिस्तान की 553 किलोमीटर सीमा है। यहां से तस्कर आसानी से हेरोइन के पैकेट उछालकर पंजाब की तरफ फेंकते हैं और भारत में बैठे उनके तस्कर उन्हें आगे सप्लाई करते हैं।

हेरोइन अफगानिस्तान में तैयार होती है और पाकिस्तान के जरिये भारत व आगे कनाडा, अमेरिका तक पहुंचाई जाती है। इस हेरोइन की तस्करी को रोकना बीएसएफ का मुख्य काम है। लेकिन पिछले कुछ समय में बीएसएफ के जवान ही तस्करों के साथ कारोबार में लिप्त पाए गए हैं।
विज्ञापन


 

54 जवान पंजाब में दो सालों में गिरफ्तार, कई जांच के दायरे में

नशे में जिंदगी बर्बाद करती यूवा पीढ़ी - फोटो : demo pics
- 9 जनवरी 2016 को मोहाली पुलिस ने बीएसएफ के जवान अनिल कुमार को गिरफ्तार किया जिसके तस्कर गुरजंट सिंह के साथ काफी गहरे लिंक थे और वह सीमा पर तस्करों की मदद करता था। एसएसपी मोहाली गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने दावा किया था कि तीनों तस्करों ने कई अन्य बीएसएफ अधिकारियों व मुलाजिमों के नाम लिए हैं, जिनकी जांच चल रही है।

- बीएसएफ में शामिल रहा गुरदेव सिंह 2013 में 110 करोड़ की हेरोइन के साथ फाजिल्का में गिरफ्तार किया गया था।

-  जुलाई 2015 में पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के कांस्टेबल हरप्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था, जोकि बीओपी एसएस वाला पर तैनात था। हरप्रताप सिंह को एक करोड़ 14 लाख रुपये की राशि दी गई थी ताकि वह हेरोइन की खेप को सीमा से पार करवा सके।

- तरनतारन में 95 करोड़ की हेरोइन की खेप के साथ तस्कर रछपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बीएसएफ जवान गुरप्रीत सिंह के साथ गहरे संबंध थे। गुरप्रीत सिंह उसकी सीमा पर मदद करता था। गुरप्रीत सिंह को भी इसी केस में गिरफ्तार किया जा चुका है।

- जनवरी माह में मोहाली पुलिस ने प्रेम सिंह नामक बीएसएफ जवान को गिरफ्तार किया था, जिसने बार्डर से 150 करोड़ रुपये की हेरोइन की खेप पार करवाने में तस्करों की मदद की थी।
विज्ञापन

आंकड़े गवाह निगरानी करने वाले ही रैकेट में शामिल

नशे में जिंदगी बर्बाद करती यूवा पीढ़ी - फोटो : demo pics
2014 में पंजाब में 25 केस  फोर्स के जवानों के खिलाफ दर्ज किए गए, जिसमें 24 पंजाब पुलिस के जवान, 3 बीएसएफ के व तीन जेल विभाग के मुलाजिम शामिल थे। इसी तरह 2015 में 26 केस दर्ज किए गए, जिसमें 27 पंजाब पुलिस के मुलाजिम, एक होमगार्ड, तीन जेल विभाग के व एक बीएसएफ, एक आरपीएफ व एक चंडीगढ़ पुलिस का जवान शामिल था।  जबकि इस साल शुरुआती दो माह में चार केस दर्ज किए गए, जिसमें पंजाब पुलिस  के दो जवान शरीक थे।

आईजी पंजाब पुलिस भी कर रहे जांच का सामना
पंजाब पुलिस के आईजी परमराज उमरानंगल के खिलाफ ईडी जांच कर रही है। ईडी ने 200 करोड़ के सिंथेटिक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर राजा कंदोला को गिरफ्तार किया था। राजा कंदोला के गहरे संबंध आईजी परमराज उमरानंगल के साथ थे और वह अक्सर उसके फार्म हाउस पर जाते थे। इस पूरे प्रकरण की जांच ईडी की तरफ से चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें